बजट में एनएच-27 से सड़ बिलारी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है

News Chacha ka dhamaka shivpuri 



 करैरा विधानसभा को बजट 2026-27 में बड़ी सौगातें: सड़क, पुल और सीसी रोड निर्माण के लिए करोड़ों की स्वीकृति ,

विधायक रमेश प्रसाद खटीक के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप सड़क, पुल और शहरी अधोसंरचना से जुड़े कई बड़े कार्यों को स्वीकृति दी गई है

करैरा : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में करैरा विधानसभा क्षेत्र को विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं विधायक रमेश प्रसाद खटीक के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि सड़क, पुल और शहरी अधोसंरचना से जुड़े कई बड़े कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है

सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य

बजट में एनएच-27 से सड़ बिलारी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है ,

सिंध नदी पर नए पुल का निर्माण

नरवर और मंगरौनी के बीच सिंध नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए 35 करोड़ 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है 

पुल बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा तथा बरसात के समय होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी

सतनवाड़ा–नरवर के बीच सिंध नदी पर पुल बनाया जाएगा, जिसकी लागत 59 करोड़ 91 लाख रुपये स्वीकृत की गई है

मंगरौनी में सीसी रोड एवं अन्य सड़क निर्माण

नगर परिषद मंगरौनी में अस्पताल से बस स्टैंड तक सीसी रोड निर्माण के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है

मुडैनी होते हुए सिद्धेश्वर तक सड़क निर्माण कराया जाएगा, जिसकी लागत 4 करोड़ 70 लाख रुपये स्वीकृत की गई है

विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने इन सभी विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष लगातार प्रयासरत थे.!!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने