Jitendra jain jila shivpuri समाचार
संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी ब्लॉक कोलारस एवं पिछोर में संतृप्ति की तैयारी!
जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक
कलेक्टर श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज की उपस्थिति में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह भदौरिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन एवं एनआरएलएम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत निर्धारित 6 प्रमुख संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई।
स्पष्ट निर्देश — तय समय-सीमा में 100% लक्ष्य प्राप्त करें
उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे प्रमुख संकेतकों पर निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मिशन मोड में होगा क्रियान्वयन
केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए
28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 की समयावधि में सभी मानकों पर पूर्ण संतृप्ति (Saturation) प्राप्त की जाए, ताकि जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।
नीति आयोग के ‘आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम’ (ABP) अंतर्गत संचालित
संपूर्णता अभियान 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के निदेशक एवं शिवपुरी जिले के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह भदौरिया ने आकांक्षी ब्लॉकों कोलारस एवं पिछोर का सघन
