विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोलता 170 मीटर सड़क का यह टुकड़ा

 Jitendra jain jila shivpuri  समाचार 

विकास की पोल खोलता 170 मीटर सड़क का यह टुकड़ा !

शिवपुरी जनपद कार्यालय से पंजीयक कार्यालय से पुलिस वाहन शाखा तक जाने की सड़क की जगह उखड़ी गिट्टी

शिवपुरी। विकास कार्य गुणवत्ता के हों, यह अपील हमारे क्षेत्र के नेता हर सार्वजनिक मंच पर करते हैं, 


लेकिन नौकरशाही उनकी बात पर कितना अमल करती है,

 यह सड़क एक उदाहरण है। 

बरसात से पहले डाली गई 200 मीटर लंबाई की यह सड़क अब पूरी तरह से गिट्टियों में तब्दील हो गई है।

 जबकि इस रोड पर शासन को सर्वाधिक आय करके देने वाला मुख्य पंजीयक कार्यालय भी है। 

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में नम्बर-1 बन चुके शिवपुरी को इस स्थिति में लाने के लिए जिले के अधिकारियों ने खासी मशक्कत की है। 

शिवपुरी जनपद कार्यालय गेट के सामने से पुलिस वाहन शाखा (एमटी) तक लगभग 200 मीटर सड़क बीते बरसाता के मौसम से पहले डाली गई थी। 

 सड़क को बने हुए एक साल भी पूरा नहीं हुआ

इस टुकड़े की सड़क गायब हो गई है। 

सड़क की जगह काली गिट्टी निकल आई है, जिसमें दुपहिया वाहन तो स्लिप हो रहे हैं, पैदल लोग भी लड़खड़ा कर गिर रहे हैं। 

 जमीन की रजिस्ट्री आदि कराने के लिए अधिकांश उम्रदराज लोग ही पंजीयन कार्यालय पहुंचते हैं,

 गिट्टीयुक्त सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि सड़क के इस टुकड़े के दोनों ओर अच्छी सड़कें अलग से ही नजर आ रही हैं

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी इस सड़क की उखड़ी गिट्टियाँ शहर में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का दिल खोलकर गुणगान कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने