Jitendra jain jila shivpuri समाचार
अक्षर साथी कार्यक्रम के तहत समूह सदस्यों को दिया गया
प्रशिक्षण
शिवपुरी, 23 जनवरी 2026/ विकासखंड पिछोर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर समूह सदस्यों को सशक्त एवं साक्षर बनाने के उद्देश्य से अक्षर साथी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से साक्षर महिलाओं का चयन कर उन्हें अक्षर साथी के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
अक्षर साथी कार्यक्रम भारत सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से मध्यप्रदेश में प्रौढ़ शिक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के तहत चयनित अक्षर साथी एवं शिक्षित स्वयंसेवक निरक्षर व्यक्तियों को बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता प्रदान करेंगे। यह अभियान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पहला पढ़ना-लिखना अभियान एवं नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से डिजिटल ऐप के माध्यम से साक्षर समूह सदस्यों को निरक्षर व्यक्तियों से जोड़ा गया है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन एवं अपने अधिकारों से संबंधित आवश्यक साक्षरता प्रदान की जा सके।
कार्यक्रम में विकासखंड प्रबंधक राजेंद्र धाकड़, सहायक विकासखंड प्रबंधक कल्पना गौर, शिक्षा विभाग से सुरेश भार्गव एवं आजीविका मिशन के स्टाफ का सहयोग रहा।
