Jitendra jain jila shivpuri समाचार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित
शिवपुरी, 23 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा
प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा
प्रधान जिला न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
शिवपुरी द्वारा 23 जनवरी 2026 को विधिक
साक्षरता शिविर एवं बाल विवाह रोकथाम से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी रंजना चतुर्वेदी द्वारा की गई।
इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया,
जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को बैड टच–गुड टच,
बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, बालिकाओं के अधिकार एवं नालसा आशा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त पोलो ग्राउंड शिवपुरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे घटता लिंगानुपात, लैंगिक समानता का महत्व एवं कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम पर जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी राघवेन्द्र शर्मा एवं रक्षित निरीक्षक शिवपुरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

