डबरा में कैट का सदस्यता अभियान, भव्य स्वागत के साथ बैठक संपन्न

 News Chacha ka dhamaka 


Jitendra jain jila shivpuri समाचार 

डबरा में कैट का सदस्यता अभियान, भव्य स्वागत के साथ बैठक संपन्न

कैट (CAIT) के सदस्यता अभियान को लेकर आज डबरा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र जी जैन रहे। 

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉ. श्री विवेक मिश्रा जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती कविता जैन जी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डबरा आगमन पर माननीय श्री भूपेंद्र जी जैन  एवं डॉ. श्री विवेक मिश्रा जी का जैन सोशल ग्रुप, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों द्वारा आतिशबाज़ी, ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक में डबरा नगर अध्यक्ष श्री अमित डेंगरे (सोनू) ने सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी एवं अधिक से अधिक व्यापारियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई तथा संगठन की मजबूती हेतु पदाधिकारियों की घोषणा की गई,

 जिसमें श्री केशव दुबे को कोषाध्यक्ष,श्री निलेश जैन, श्री सोनू साहू, श्री सन्नी शिवहरे, श्री गौरव आहूजा को उपाध्यक्ष तथा श्री उज्जवल चौधरी को सह मंत्री नियुक्त किया गया।

बैठक का संचालन कैट महामंत्री श्री जितेंद्र जैन (काली) ने किया।

इस अवसर पर श्री रजत गोयल संगठन मंत्री, श्री विकास गुप्ता,श्री दीपक जैन, श्री नुकूल सहगल, श्री दीपक सदाना, श्री हेमंत सोनी श्री रोहित जैन, श्री पियूष जैन,श्री अरविंद गुप्ता,श्री मनीष गुप्ता, श्री निक्की माँडील, आकाश शिवहरे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने