Jitendra jain jila shivpuri समाचार
आज खनियाधाना स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के सभी जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में VB-GRAM-G की विस्तृत जानकारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पंच, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सार्थक रहा।
इस अवसर पर पिछोर विधायक माननीय श्री पीतम लोधी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक जी ने VB-GRAM-G योजना को ग्राम विकास की दिशा में एक सशक्त पहल बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
तत्पश्चात पिछोर के सांसद प्रतिनिधि माननीय श्री प्रहलाद सिंह यादव जी ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर VB-GRAM-G से संबंधित संपूर्ण जानकारी को सरल एवं विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने योजना के उद्देश्य, लाभ एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को VB-GRAM-G योजना की उपयोगिता से अवगत कराते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
साथ ही इस अवसर पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी एवं मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित होने वाले निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर की विस्तृत जानकारी भी दी गई तथा आमजन से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई।
यह बैठक ग्राम विकास, जनकल्याण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।
