Jtendra jain jila shivpuri समाचार
करैरा: (जिला शिवपुरी) तहसील नरवर की ग्राम पंचायत दिहायला में करोड़ों रुपये के कथित महा-भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है ग्राम पंचायत के उपसरपंच कमल किशोर रावत ने पंचायत के सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत में 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली गई, लेकिन धरातल पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ है
उपसरपंच कमल किशोर रावत ने आरोप लगाया कि पंचायत में जो भी थोड़े-बहुत कार्य कराए गए हैं, वे भी नियमों के विपरीत जेसीबी मशीन से कराए गए, जबकि वह जेसीबी स्वयं पंचायत के सरपंच की है उन्होंने कहा कि अधिकांश विकास कार्य केवल कागजों में दर्शाए गए, वास्तविकता में गांव वालों को लाभ नहीं मिला
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत में योजनाओं की राशि निकालने के लिए फर्जी फर्मों का सहारा लिया गया सरपंच और सचिव अपने खास लोगों के नाम पर फर्म खुलवाते हैं, फिर उन्हीं फर्मों से फर्जी बिल-वाउचर लगाकर भुगतान कराया जाता है और बाद में उन फर्मों को बंद कर दिया जाता है, ताकि जांच में सबूत न मिल सकें उपसरपंच ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत कई बार जनपद पंचायत के सीईओ से की, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई
कमल किशोर रावत ने मांग की है कि ग्राम पंचायत दिहायला में हुए इस कथित महा-भ्रष्टाचार की जांच हाईकोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश या किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके
क्या जिल प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच कराएगा, या फिर किसी राजनीतिक दबाव में इस गंभीर भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए दफना दिया जाएगा.!!