Jitendra jain jila shivpuri समाचार
बेजुबान ने दिखाई बफ़दारी: पीएम के लिए ट्रॉली से ले जा रहे थे शव के साथ सवार हुआ पालतू कुत्ता
जिसने भी देखा यह नजारा, आंखों से छलक आए आंसू, आज भी इंसान के साथ बेजुबान बफ़ादार
शिवपुरी जिले की करेरा तहसील के ग्राम बडोरा में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद उसके शव के पास उसका पालतू कुत्ता बैठा रहा
इतना हो नहीं, शव को जब पीएम के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली से ले।जाया जा रहा था, तब वो कुत्ता भी ट्रॉली में।सवार हो गया।
इंसान के।प्रति एक बेजुबान की बफादारी को जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गई।
करेरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोरा में रहने वाले जगदीश प्रजापति ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
एक तरफ जहां जगदीश के आत्महत्या करने से परिवार में रोना पीटना मचा था, उस समय उनका पालतू कुत्ता घर के दरवाजे पर बैठकर आंसू बहाता रहा।
चूंकि मामला सुसाइड का था, इसलिए शव को नीचे उतारने से पहले पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जब पीएम के लिए करेरा अस्पताल ले जाने के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली में रखवाया।
इसी बीच दरवाजे पर बैठकर रो रहा कुत्ता भी एक जंप लगाकर ट्रॉली पर चढ़ गया, और अपने मालिक के शव के पास बैठ गया।
वो ट्रॉली में बैठकर पीएम हाउस तक गया, और वहीं दूर बैठा रहा। पीएम के बाद जब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, तो वो कुत्ता साथ रहा।
मालिक के प्रति कुत्ते की इस बफादारी को देखकर हर किसी को फिल्म तेरी मेहरबानियां के।
मोती की याद ताजा हो गई, जिसने अपने मालिक के प्रति पूरी बफादारी निभाई थी।
