Jitendra jain jila shivpuri समाचार.
जिला विकास समिति के 20 सदस्यों में से 17 कांग्रेस से आयातित, मूल भाजपा के महज 3
जिला विकास समिति में प्रदेश के।मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, शिवपुरी गुना सांसद, ग्वालियर सांसद, पांचों विधायक, नगरपालिका, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्षों के अलावा जिले के 20 स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया। इस सूची की महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें से केवल 3 नेता मूल भाजपा के हैं, जिनमें राजू बाथम ( पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष), सक्षम जैन ( शिवपुरी विधायक पुत्र) व सुरेंद्र कोटेदार (खनियाधाना) को शामिल किया है, जबकि शेष 17 वो नेता हैं, जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। शायद यही स्थिति भाजपा जिला कार्यकारिणी की भी रहने वाले है, इसलिए उसमें देरी हो रही है।
यह हैं वो 17 सदस्य
जसमंत जाटव पूर्व विधायक, भैया साहब लोधी, इंदल लोधी, सुल्तान सिंह गौर, मुननालाल कुशवाह पूर्व नपाध्यक्ष, अशोक ठाकुर, हरवीर रघुवंशी, उमाचरण धाकड़, अमन लोधी, लाखन सिंह बघेल, योगीलाल बिलैया,छत्रसाल कुशवाह, सूरजभान सिंह यादव, जितेंद्र जैन (गोटू), सुरेश धाकड़ एवं माताचरण शर्मा।

