न्यायोत्सव की श्रृखला में शा.मेडीकल कॉलेज शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित......

शिवपुरी, 11 नवम्बर 2025/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में 09 नवम्बर 2025 से 14 नवम्बर 2025 तक चलने वाले न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत आगामी श्रृंखला में मंगलवार को शासकीय मेडीकल कॉलेज शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में उपस्थित स्टूडेंट को रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के द्वारा साबईर सुरक्षा के संबंध में पीपीटी के माध्यम से बताया कि किस प्रकार हम साईबर से सुरक्षित रह सकते हैं। इसके साथ पॉक्सो अधिनियम 2012 पर प्रकाश डालते हुए उसमें सजा के प्रावधानों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर एन्टी रैगिंग अधिनियम पर जानकारी देते हुए उसके हानिकारक प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। साथ ही साथ अन्य विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। 

इस अवसर पर मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ.धर्मदास परमहंश, डिफेंस काउंसिल से चीफ आलोक श्रीवास्तव सहित स्टाफ, पत्रकारगण, जेल कर्मचारी एवं मेडीकल कॉलेज के स्टूडेंट आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने