ग्राम एवं नगर रक्षा समिति सामुदायिक पुलिसिंग का प्रतीक है।......

एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा एवं जन विकास संस्था द्वारा पिछोर में रक्षा समिति सदस्यों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन मे ग्राम एवं नगर रक्षा समिति का सम्मेलन आज पिछोर के जनपद सभागार में संपन्न हुआ जिसमें पिछोर एसडीओपी श्री प्रशांत शर्मा द्वारा कहा गया कि सामुदायिक पुलिसिंग वर्तमान में पुलिस एवं समाज की आवश्यकता है एवं सामुदायिक पुलिसिंग के प्रतीक के रूप में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है।

कार्यक्रम में श्री शर्मा ने बताया कि आज ग्राम एवं नगर रक्षा समिति का यह सम्मेलन पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें पुराने सदस्यों के साथ-साथ कुछ नए सदस्य भी शामिल किए जा रहे।

 कार्यक्रम में कदम जन विकास संस्था ग्वालियर से आई हुई श्रीमती अनुपम साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से सामुदायिक पुलिसिंग एवं इस तरह के आयोजन करने का कार्य अपनी संस्था के माध्यम से कर रही हैं, इसी क्रम में आज पिछोर में उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि सभी सदस्य इस बात का ध्यान रखें कि पुलिस आपकी सहयोगी है एवं आपको पुलिस के साथ काम करके जनता की सेवा करने का मौका मिल रहा है इसके अलावा श्रीमती साहू ने एक कार्यक्रम जिम्मेदार मर्दानगी के संबंध में बताया कि वर्तमान में स्त्री और पुरुषों में काफी बाद विवाद सामने आ रहे हैं जिसमें पुरुषों को यह चाहिए कि वह अपने घर परिवार के प्रति नम्र एवं अच्छा आचरण रखें ।

कार्यक्रम के उपरांत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के साथ-साथ थाने का स्टाफ एवं नगर और ग्राम रक्षा समिति के वर्तमान में नए सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने