शिवपुरी जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सहकारी बैंक, डबल लॉक केंद्रों तथा निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक.....

शिवपुरी, 26 अक्टूबर 2025/ कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा रबी सीजन 2025-26 के लिए किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित किया गया है। जिले के सभी डबल लॉक केंद्रों, सहकारी बैंक और निजी विक्रेताओं के पास विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की स्थिति संतोषजनक है। जिले के डबल लॉक केंद्रों पर शिवपुरी, कोलारस, करैरा, बदरवास, पिछोर एवं पोहरी में यूरिया, एनपीके एवं टीएसपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। शिवपुरी केंद्र पर यूरिया 126 मी.टन, एनपीके 649 मी.टन, टीएसपी 105 मी.टन उपलब्ध है। कोलारस केंद्र पर यूरिया 76 मी.टन, एनपीके 418 मी.टन, टीएसपी 30 मी.टन, करैरा केंद्र पर यूरिया 113 मी.टन, एनपीके 250 मी.टन, टीएसपी 2 मी.टन, बदरवास केंद्र पर यूरिया 48 मी.टन, एनपीके 74 मी.टन, टीएसपी 11 मी.टन, पिछोर केंद्र पर यूरिया 50 मी.टन, एनपीके 276 मी.टन, टीएसपी शून्य एवं पोहरी केंद्र पर यूरिया 53 मी.टन, एनपीके 279 मी.टन, टीएसपी 198 मी.टन, इस प्रकार जिले के समस्त केंद्रों में कुल 466 मी.टन यूरिया, 1946 मी.टन एनपीके और 346 मी.टन टीएसपी का भंडारण किया गया है। डबल लॉक केंद्रों में डीएपी का भंडारण शून्य है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी द्वारा भी किसानों के लिए डीएपी 454.450 मी.टन, यूरिया 1478.983 मी.टन, टीएसपी 8.100 मी.टन, एनपीके 282 मी.टन भंडारित किया गया है। वहीं, जिले के निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास भी पर्याप्त मात्रा में खाद संरक्षित है—जिसमें यूरिया 1608 मी.टन, डीएपी 1069 मी.टन, एनपीके 7048 मी.टन, एसएसपी 16091 मी.टन उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा लगातार स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है ताकि किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता में किसी तरह की कठिनाई न हो।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने