शिवपुरी-करौंदी में आतिशबाजी को लेकर विवाद, फिजिकल थाने के बाहर जुटी भारी भीड़

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

शिवपुरी-करौंदी में आतिशबाजी को लेकर विवाद, फिजिकल थाने के बाहर जुटी भारी भीड़




जुलूस निकालने की मांग पर अड़े लोग, स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

शिवपुरी। शहर के शिवपुरी-करौंदी क्षेत्र में आतिशबाजी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध और अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में लोग फिजिकल थाना परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। देखते ही देखते थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि आतिशबाजी चलाने के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। विवाद के बाद मामला बढ़ता चला गया और बड़ी संख्या में लोग फिजिकल थाने पहुंच गए। भीड़ में शामिल लोग जुलूस निकालने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसके चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाला और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाइश देकर स्थिति सामान्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने