सतनबाड़ा वन परिक्षेत्र की बीट शेरगढ व थरखेड़ा में 140 बीघा वन भूमि को कराया कब्जामुक्त।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

सतनबाड़ा वन परिक्षेत्र की बीट शेरगढ व थरखेड़ा में 140 बीघा वन भूमि को कराया कब्जामुक्त।


जेसीबी से हटाए भीमपुर के मोगिया के टपरे व फेंसिंग, किए गहरे गड्ढे, जल्द कराएंगे प्लांटेशन

शिवपुरी। सतनबाड़ा रेंजर ने अपने क्षेत्र की बीट थरखेड़ा एवं शेरगढ़ में किए गए 140 बीघा वन भूमि के कब्जे को जेसीबी से हटवाया। उक्त फॉरेस्ट लैंड पर भीमपुर गांव के मोगिया जाति के।लोगों ने कब्जा कर टपरे बनाकर फेंसिंग कर ली थी। 

सतनबाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार ने डीएफओ सुधांशु यादव के निर्देशन में पीएफ क्रमांक 919, 502 एवं 505 में सौजीराम मोगिया, श्रीलाल मोगिया, रणवीर मोगियाबेवन शैतान सिंह मोगिया निवासी ग्राम भीमपुर द्वारा किए गए 140 बीघा वन भूमि को कब्जामुक्त कराया। जिसके लिए बड़ी संख्या में वनकर्मियों को साथ लेकर जेसीबी से पहले टपरे एवं की गई फेंसिंग को उखाड़ फेंका। इसके बाद जेसीबी से उक्त जमीन के गड्ढे करके उसे ऐसा कर दिया कि कोई ही उक्त जमीन पर वाहन आदि न चला सके।  बताते हैं कि कब्जा करने वाले सभी अतिक्रमणकारी आसन अपराधी हैं, तथा उन्होंने अपनी दबंगई के चलते ही फॉरेस्ट की 140 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। रेंजर माधव सिंह सिकरवार ने बताया कि उक्त जमीन को मुक्त कराने के बाद अब जल्द ही उस पर प्लांटेशन किया जाएगा। 

इस कार्यवाही में वनपाल संजीव वर्मा, कमल किशोर शर्मा, संदीप लिटोरिया,रघुवीर, अनिल बनर्जी,शोएब खान, मनोज जाटव सहित अन्य फॉरेस्टकर्मियों का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने