न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये स्मैक 13.26 ग्राम कीमती 02 लाख 50 हजार रुपये की जप्त कर आरोपी हनुमंत रावत को गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों का क्रय विक्रय करने वालों के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिसमें कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर० ड़ी० प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई व उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 02.10.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्मैक विकृय करने के लिए भितरवार रोड़ पर करही पुलिया के पास खड़ा हुआ है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान भितरवार रोड़ पर करही पुलिया के पास पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया का व्यक्ति दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम हनुमत रावत पुत्र पंजाब रावत 37 साल नि0 ग्राम करही थाना करैरा हाल नि० कारेवाह थाना सीहोर जिला शिवपुरी का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 13.26 ग्राम स्मैक पाउडर मिला आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 787/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगणो से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि अरूण वर्मा, प्रआर मोहन पाल आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर0 मलखान गुर्जर,, आर 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर चालक 117
रामअवतार गुर्जर थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही।
