शिवपुरीसमाचारविभागी़य परीक्षा के माध्यम से नियमितीकरण की प्रक्रिया में हो रही देरी के विरोध में विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अशोकनगर विधायक श्री इंजीनियर हरी बाबू राय जी एवं मुंगावली विधायक श्री बिजेन्द्र सिंह जी यादव को सौंपा ज्ञापन।


न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरीसमाचारविभागी़य परीक्षा के माध्यम से नियमितीकरण की प्रक्रिया में हो रही देरी के विरोध में विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अशोकनगर  विधायक श्री इंजीनियर हरी बाबू राय जी एवं मुंगावली विधायक श्री बिजेन्द्र सिंह जी यादव को सौंपा ज्ञापन।

अशोक नगर - 11 अक्टूबर 2026।

यूनाइटेड फोरम फाॅर पावर एम्पलाईज एवं इंजीनियर्स के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विद्युत विभाग में लंबे समय से सेवाएं दे रहे संविदा कर्मचारियों के विभागीय परीक्षा के माध्यम से नियमितीकरण की प्रक्रिया में हो रही देरी के विरोध में अशोक नगर विधानसभा में विद्युत संविदा कर्मचारियों द्वारा आज विधायक माननीय श्री इंजीनियर हरी बाबू राय  जी से उनके निवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने शासन से मांग की कि विद्युत विभाग में वर्षों से निरंतर एवं समर्पित भाव से सेवाएं दे रहे संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु विभागीय परीक्षा की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर उसे समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से पूर्ण कराया जाए।

विद्युत व्यवस्था में संविदा कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका।

यूनाइटेड फोरम संगठन के अशोक नगर संगठन सचिव मुकेश जैन ने बताया ऊर्जा विभाग द्वारा 24 जुलाई 2026 को परिपत्र जारी कर समस्त संविदा कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा लेकर 31 अक्टूबर तक सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए आदेश जारी किया गया था, लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक विभागीय परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है इस कारण कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है मुकेश जैन ने आगे कहा  विगत कई वर्षों से विद्युत विभाग में विभिन्न तकनीकी, मैदानी एवं महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, मेहनत एवं जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन, रखरखाव, फॉल्ट सुधार तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में संविदा कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इसके बावजूद नियमितीकरण से संबंधित प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी के कारण कर्मचारियों में असमंजस एवं अपने भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

विभागीय परीक्षा की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग।

कर्मचारियों ने विधायक श्री इंजीनियर हरी बाबू राय जी से आग्रह किया कि संविदा कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभागीय परीक्षा के माध्यम से नियमितीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने तथा अनावश्यक विलंब को समाप्त करने के लिए शासन एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से विषय रखा जाए।

कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने वर्षों से विद्युत विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ किया है। ऐसे में उनके नियमितीकरण से संबंधित प्रक्रिया को गति प्रदान करना न केवल उनके भविष्य की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि उनके वर्षों के अनुभव एवं सेवाओं के सम्मान की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम होगा।

समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रक्रिया की अपेक्षा।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने शासन से अपेक्षा व्यक्त की कि विभागीय परीक्षा की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाए, ताकि वर्षों से नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे संविदा कर्मचारियों को अपने भविष्य के संबंध में स्पष्टता एवं उचित अवसर प्राप्त हो सके।

संगठन का 22 अक्टूबर को भोपाल में विरोध प्रदर्शन।

मुकेश जैन ने बताया यूनाइटेड फोरम संगठन के द्वारा शासन को एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि 22 अक्टूबर को 1 दिन का विरोध भोपाल में किया जाएगा, मांगे पूरी नहीं होती है तो दीपावली के पहले 7 दिन का नोटिस देकर दीपावली पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा।

पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं कर्मचारी काम।

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि वे विभाग एवं प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर निर्वहन करते रहेंगे तथा शासन से विभागीय परीक्षा एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर न्यायोचित एवं समयबद्ध कार्यवाही किए जाने की अपेक्षा रखते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने