न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
ई-दक्ष केंद्र शिवपुरी में दो दिवसीय ‘सेवोत्तम प्रशिक्षण’ कार्यक्रम संपन्न।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सीएम हेल्पलाइन एवं सीपी ग्राम्स के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।
शिवपुरी, 30 अक्टूबर 2026/ भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग नई दिल्ली के निर्देशानुसार ई-दक्ष केंद्र शिवपुरी में गत दिवस दो दिवसीय जिला स्तरीय ‘सेवोत्तम प्रशिक्षण’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सेवोत्तम प्रकोष्ठ के अंतर्गत मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2010, सीएम हेल्पलाइन, केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपी ग्राम्स) तथा शिकायत निवारण में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में लोक सेवाओं की बेहतर उपलब्धता, शिकायतों के त्वरित निराकरण, प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता तथा जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही, विभिन्न शिकायत निवारण प्रणालियों के प्रभावी उपयोग और नागरिकों को समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा लोक शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं एवं तकनीकी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में सुशासन की अवधारणा को मजबूत करना और आम नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी एवं समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करना रहा। इस प्रकार शिवपुरी में आयोजित दो दिवसीय सेवोत्तम प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिससे लोक सेवा वितरण एवं शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
