शुद्ध के लिए युद्ध : लायसेंस हो गया था एक्सपायर, बस स्टैंड स्थित प्रेम रेस्टोरेंट सील, त्योहारों से पहले सख्त हुआ प्रशासन

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

शुद्ध के लिए युद्ध : लायसेंस हो गया था एक्सपायर, बस स्टैंड स्थित प्रेम रेस्टोरेंट सील, त्योहारों से पहले सख्त हुआ प्रशासन


।

घरेलू सिलेंडरों के उपयोग पर 5 हजार का जुर्माना, भरे सैंपल, आधा दर्जन विभागों की संयुक्त टीम की कार्रवाई।

गुना(05 Oct 26)। आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और अनियमितताओं को रोकने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशों पर डिप्टी कलेक्टर महिला चौधरी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के बस स्टैंड स्थित प्रसिद्ध प्रेम रेस्टोरेंट पर अचानक छापामार कार्रवाई की।

घरेलू सिलेंडरों का अवैध उपयोग, एक्सपायर मिला लाइसेंस

कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने रेस्टोरेंट की गहन जांच की। शहरी तहसीलदार मयंक तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान व्यावसायिक उपयोग में तीन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पाए गए, जिन्हें मौके से जब्त कर लिया गया। इसके अलावा जब दुकान का खाद्य लाइसेंस जांचा गया, तो वह मार्च-अप्रैल में ही एक्सपायर हो चुका था।

मिठाइयों के सैंपल भेजे लैब, दुकान हुई सील

श्री तिवारी के मुताबिक प्रशासनिक टीम ने रेस्टोरेंट से मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब में जांच हेतु भेजे हैं। नियमों के उल्लंघन और एक्सपायर्ड लाइसेंस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही अग्रिम आदेश तक प्रेम रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारों के सीजन में आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में दूध डेरियों, मिष्ठान भंडारों और खाद्य फैक्ट्रियों पर यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

#शुद्ध के लिए युद्ध

#मयंक तिवारी

#प्रेम रेस्टोरेंट

#महिला चौधरी

#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner National Disaster Management Authority, India SP Guna MP

#गड्ढे

#बायपास

#धरनावदा

#मुख्यमंत्रीडॉ.मोहनयादव

#ऋषिअग्रवाल

#बमोरीविधानसभा 

#GunaNews 

#gunapolice

#gunasp

#gunacity

#gunavlog

#gunacity 

#FacebookPage

#ज्योतिरादित्य सिंधिया 

#पन्नालाल शाक्य

#प्रियंका मीना पैंची

#ऋषि अग्रवाल

#मन की बात'

#प्रद्युम्न सिंह तोमर

#गोविंद सिंह राजपूत 

#एसडीएमशिवानी पाण्डेय

#किशोर कुमार कन्याल

#पुलिसअधीक्षकहितिकावासल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने