न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना फिजीकल पुलिस द्वारा एक साल पूर्व नरेन्द्र नगर में हुई चोरी की बारदात का खुलासा किया,
चोरी के अपराध क्रमांक 219/25 में आरोपी विन्नी मोगिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 200 ग्राम चांदी बरामद की गई एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
दिनांक 06.09.25 को फरियादी विवेक राठौर पिता स्व गंगाराम राठौर उम्र 34 साल निवासी नरेन्द्र नगर शिवपुरी के द्वारा थाना फिजीकल में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई ।
वह गणेश उत्सव की झांकिया देखकर रात करीब 1:00 बजे अपने घर आया और सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो गये थे । रात करीब 3 बजे बाथरुम के लिये उठा तो देखा कि कोई अज्ञात चोर किचन की खिडकी तोडकर घर में घुसकर कमरे की अलमारी में रखा सामान चुराकर ले गया था तथा घर के सभी कमरों के दरवाजे बाहर के कुंदी लगा कर बंद कर दिये थे । फरियादी विवेक राठौर की रिपोर्ट पर से थाना फिजीकल पर अप. क्र.219/25 धारा 305(a), 331(4) बीएएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में सम्पत्ति संबंधी एवं चोरी के प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर माल मसरूका की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान के तहत आरोपीयों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति एवं सी एस पी शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में दिनांक 28.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना फिजीकल पुलिस द्वारा आरोपी विन्नी पुत्र नरेश मोगिया उम्र 23 साल नि. ग्राम सेवढा थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई । जिसमें आरोपी विन्नी मोगिया द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर थाना फिजीकल के नरेन्द्र नगर में फरियादी विवेक राठौर के घर में चोरी करने की बारदात को कारित करना स्वीकर किया गया। आरोपी के कब्जे से करीबन 200 ग्राम चांदी के आभूषण भी पुलिस द्वारा जप्त किया गये हैं। आरोपी विन्नी मोगिया के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है । आरोपी विन्नी पुत्र नरेश मोंगिया को आज दिनांक 03.10.26 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
01 विन्नी पुत्र नरेश मोगिया उम्र 23 साल नि. ग्राम सेवढा थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी
सराहनीय कार्य- उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड, उनि बजरंग सिंह जादौन, प्रआर.299 अमित कुमार, आर.755 पुष्पेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही है ।
