न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना देहात पुलिस द्वारा अपराध क्र. 377/2026 में अपह्रत नाबालिग बालिका को उज्जैन से सुरक्षित दस्तयाब कर उसे बहला फुसला कर भगाकर ले जाने बाले आरोपी अनस खान को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
दिनांक 24.10.2026 को थाना देहात पर राधारमण मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लडकी को संदेही अनस खांन द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट नाबालिग के परिजनों द्वारा लेख कराई गई उक्त रिपोर्ट पर से थाना देहात पर अपराध क्र. 377/2026 धारा 137 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अपह्रत नाबालिग बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु तत्काल कार्यवाही कर दस्तयाब करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव द्वारा पुलिस टीम गठित कर टावर लोकेशन के आधार पर अपहृत बालिका को उज्जैन से सुरक्षित दस्तयाब किया गया, दस्तावसुदा बालिका के कथन लेख किये गये, बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 64 (1), 64 (2) (M), 87 बीएनएस, 5L/6 पास्को एक्ट इजाफा की जाकर दिनांक 28.10.26 को आरोपी अनस खान पुत्र इसरायल खान उम्र 21 साल निवासी तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक विकास यादव, उनि. विनोद सिंह गुर्जर, उनि. सपना रावत, प्र.आर. देवेन्द्र सेन प्र.आर. दीपचन्द्र, म0आर कीर्ती शर्मा की मुख्य सहानीय भूमिका रही।