ब्राह्मण अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 



समाचार 

ब्राह्मण अविवाहित युवक युवती  परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित

शिवपुरी। सकल ब्राह्मण महासभा ग्वालियर द्वारा ब्राह्मण अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक और भव्यता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन और परशुराम कल्याण बोर्ड शिवपुरी के सहयोग से जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा संभागीय सचिव पंडित महावीर मुद्गल के नेतृत्व में रविवार को पंडित चतुर्भुज शर्मा समाधिया के निज निवास मां की महिमा भवन में दीनदयाल नगर काली माई मंदिर के पास पुरानी शिवपुरी पर एक बृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में  सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर  मुख्य अतिथि विधि प्रकोष्ठ प्रभारी पंडित देवेंद्र मड़वास व बैठक की अध्यक्षता कर रहे परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि  पंडित रमेश चंद्र भार्गव एवं रामसेवक गौंड ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने स्वागत भाषण दिया तथा कहा कि गणेश चतुर्थी को मिट्टी से बने हुए गणेश जी की स्थापना करने का भी संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की व्यस्तता, चिंता एवं अनिश्चित के युग में विवाह योग्य वर एवं वधु की तलाश एक जटिल समस्या बन गई है यह प्रसन्नता का विषय है की सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा शिवपुरी जिले में युवक युवती परिचय सम्मेलन 13 सितंबर रविवार को आयोजित किया जा रहा है इसके द्वारा समाज में युवक युवतियों को अपने अनुकूल जीवनसाथी चुनने की सुविधा मिलेगी।इस प्रकार के आयोजन से समाज में समरसता स्थापित होती है एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण निर्मित होता है। पंडित चतुर्भुज समाधियां ने कहा कि संपूर्ण ब्राह्मण समाज को एक मंच पर एकत्रित करने में परिचय सम्मेलन का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों के लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित हो सकेंगे। 

सम्मेलन के सहसंयोजक पंडित कुंज बिहारी पाराशर एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित हरगोविंद शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम कत्था मिल के सामने शिवपुरी में ब्राह्मण समाज एक मंच पर आकर 13 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक युवक  युवती  परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा मंच से 300 के लगभग विवाह योग्य  लड़के लड़कियों के बायोडाटा की जानकारी दी जाएगी। तथा स्मारिका का मूल्य मात्र 100 रुपये सहमति से निर्धारित किया है।प्रतिभावान छात्रों का अंग वस्त्र सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस बैठक में स्मारिका वितरण समिति का दायित्व पंडित देवेंद्र कुमार शर्मा एवं मंच संचालन का दायित्व कुमारी मणिका शर्मा एवं कुमारी गौरी कोठारी तथा महावीर मुद्गल एवं भोजन समिति का  दायित्व पंडित थंनजय शर्मा को सौंपा है तथा आमंत्रण वितरण का कार्य पंडित महेंद्र शर्मा एवं बाल मुकुंद पुरोहित को सौंपा है सम्मेलन के मुख्य वक्ता पातालपुरी मठ के जगतगुरु बालक देवाचार्य जी महाराज काशी, मुख्य अतिथि श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से गजानंद शर्मा, महेंद्र शर्मा सुरेंद्र पाठक रामसेवक गौंड आदि उपस्थित थे। तथा बैठक का संचालन पंडित विश्म्वर दयाल दीक्षित द्वारा किया गया अंत में पंडित चतुर्भुज शर्मा। ने उपस्थित सभी विप्र बंधुओ का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने