ग्राहक बनकर आया, दुकानदार को बातों में उलझा कर 90 हजार के दो फोन चुरा कर भागा।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

ग्राहक बनकर आया, दुकानदार को बातों में उलझा कर 90 हजार के दो फोन चुरा कर भागा।


शहर में मोबाइल चोरी करने वाले शातिर गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। 

चोर ने दुकानदार को बातों में उलझाने का नया तरीका अपनाकर कमलागंज इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

यह वारदात सोमवार शाम करीब 6 बजे कमलागंज घोसीपुरा स्थित एके मोबाइल  पर हुई। 

दुकान संचालक अरशद खान के अनुसार एक युवक दुकान में आई-फोन देखने के बहाने घुसा।

उसने पहले आई-फोन-14 प्रो और आई-फोन-13 दिखाने को कहा। कीमत और फीचर्स पर बातचीत के दौरान ।

दुकानदार का ध्यान भटकते ही आरोपी काउंटर पर रखे दोनों फोन उठाकर तेजी से बाहर निकल गया। 

चोरी गए आई-फोन-14 प्रो की कीमत करीब 55 हजार और आई-फोन-13 की कीमत 35 हजार बताई जा रही है। कुल नुकसान करीब 90 हजार रुपए का है।

बाक्स

पहले से तैयार थी भागने की योजना 

इस चोरी की सबसे अहम कड़ी सीसीटीवी फुटेज है। 

फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी अकेला नहीं था। दुकान से निकलने के बाद वह जनता मेडिकल के सामने पहले से खड़े दो अन्य साथियों से मिला और तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ग्वालियर बायपास की तरफ फरार हो गए।

इससे साफ है कि वारदात पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी। 

दुकानदार ने तत्काल फिजिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

पुलिस को दोनों मोबाइल के आइएमईआर नंबर और सीसीटीवी फुटेज सौंपे गए हैं।

पुलिस ने अज्ञात तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बाक्स

शहर में चोरी की दूसरी घटना

उधर, कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड पर भी चोरी का एक मामला सामने आया। एक दुकानदार ने होम थिएटर चोरी के शक में एक युवक को पकड़कर पीट दिया और बाद में कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार का कहना है कि उसकी दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने