न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
जिले में अभी तक 870.53 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ।
शिवपुरी, 6 सितम्बर 2026/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2026 से अभी तक 870.53 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1371.52 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1585.86 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 899.80 मि.मी., बैराड़ में 878 मि.मी., पोहरी में 859 मि.मी., नरवर में 881 मि.मी., करैरा में 895.10 मि.मी., पिछोर में 934 मि.मी., कोलारस में 747.90 मि.मी., बदरवास में 951.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 788.50 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।