न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
ग्राम एचवाड़ा में रामकृष्ण मंदिर की 52 बीघा भूमि पर कब्जे का आरोप, अपर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश।
शिवपुरी/पोहरी। ग्राम एचवाड़ा में रामकृष्ण मंदिर से जुड़ी करीब 52 बीघा भूमि पर एक ही परिवार के लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है।
मामले की शिकायत प्रशासन तक पहुंचने के बाद
अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने गंभीरता दिखाते हुए
पोहरी एसडीएम को तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि
मंदिर की भूमि का उपयोग धार्मिक एवं सार्वजनिक हित से जुड़ा माना जाता है।
ऐसे में इतनी बड़ी भूमि पर किसी व्यक्ति या परिवार का कथित कब्जा होने का मामला सामने आने से प्रशासनिक स्तर पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक ही परिवार के लोगों द्वारा लंबे समय से भूमि पर कब्जा किया गया है।
हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
अपर कलेक्टर के निर्देश के बाद अब पोहरी एसडीएम स्तर से राजस्व रिकॉर्ड, खसरा, भूमि के स्वामित्व एवं मौके की स्थिति का परीक्षण किए जाने की उम्मीद है।
जांच में यह भी देखा जाएगा कि संबंधित भूमि वास्तव में रामकृष्ण मंदिर के नाम दर्ज है या नहीं और वर्तमान में उसका उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल
यह है कि यदि मंदिर की भूमि पर वास्तव में अवैध कब्जा पाया जाता है,
तो इतने वर्षों तक संबंधित विभागों की नजर इस मामले पर क्यों नहीं पड़ी?
वहीं प्रशासन की जांच के बाद यह भी साफ होगा कि भूमि पर कब्जे के आरोप सही हैं या नहीं।
