न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 19 को शिवपुरी दौरे पर कलेक्ट्रेट में होगी दिशा की बैठक।
शिवपुरी-केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 सितम्बर (शनिवार) को शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आयेंगे।
अपने भ्रमण के दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया कलेक्ट्रेट शिवपुरी में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति) की बैठक में भाग लेंगे तथा तदुपरांत पत्रकार वार्ता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 19 सितम्बर को गुना से प्रस्थान कर शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट शिवपुरी पहुँचेंगे। यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित दिशा की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम 06.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
