न्यूज़ चाचा का धमाका जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी कहानी बदलाव की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से धुएँ से मिली मुक्ति, आसान हुई रूबिता आदिवासी की जिंदगी। शिवपुरी, 18 सितम्बर 2026।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

कहानी बदलाव की

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से धुएँ से मिली मुक्ति, आसान हुई रूबिता आदिवासी की जिंदगी।

शिवपुरी, 18 सितम्बर 2026।


जिले के ग्राम हातोद की रहने वाली रूबिता आदिवासी का जीवन पहले काफी कठिनाइयों से भरा था। ग्रामीण अंचल की अन्य महिलाओं की तरह उन्हें भी प्रतिदिन अपने परिवार का भोजन तैयार करने के लिए पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ता था। चूल्हा जलाने के लिए सूखी लकड़ियाँ एकत्र करने हेतु रूबिता को रोज़ कड़ा परिश्रम करते हुए दूर जंगल जाना पड़ता था। चूल्हे से निकलने वाले अत्यधिक धुएँ के कारण न केवल उनकी आँखों और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता था, बल्कि खाना बनाने में उनका काफी समय और ऊर्जा भी नष्ट होती थी।

रूबिता आदिवासी के जीवन में यह बड़ा और सुखद बदलाव केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के माध्यम से आया। योजना के अंतर्गत जब रूबिता को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन एवं सिलेंडर प्रदान किया गया, तो उन्हें वर्षों पुराने इस दैनिक संघर्ष से मुक्ति मिल गई। शासन की इस योजना ने ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को सम्मानजनक, धुएँ-मुक्त और स्वास्थ्यप्रद जीवन जीने का नया संबल दिया है।

गैस कनेक्शन मिलने के बाद रूबिता के घर का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। अब उन्हें खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने दूर जंगल नहीं जाना पड़ता और न ही धुएँ से परेशान होना पड़ता है। रूबिता बताती हैं कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कारण अब उनका भोजन समय पर और बहुत जल्दी बन जाता है। धुएँ से मुक्ति मिलने से स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं में कमी आई है और जो समय पहले लकड़ियाँ चुनने तथा चूल्हा फूंकने में बीतता था, उस समय का उपयोग वे अपने परिवार और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए कर पा रही हैं।

सामाजिक प्रभाव एवं प्रेरणा।

रूबिता आदिवासी का यह अनुभव आज गाँव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बना हुआ है। स्वच्छ ईंधन के प्रयोग से उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार हुआ है। रूबिता जैसी हजारों ग्रामीण महिलाएँ आज उज्ज्वला योजना के बल पर धुएं-मुक्त वातावरण में आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर रही हैं।

शासन-प्रशासन के प्रति व्यक्त किया आभार।

अपने जीवन में आए इस सुखद बदलाव से अभिभूत होकर रूबिता आदिवासी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने हम जैसी गरीब और ग्रामीण महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर हमारे जीवन को सुगम और स्वस्थ बनाया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने