न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
करैरा पुलिस द्वारा गुम/अपहृत नाबालिग बालक बालिकाओं की दास्तयावी हेतु कार्यवाही करते हुये दो अपराधों में अपह्रत 02 नाबालिग बालकों को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।
दिनांक 09.09.2026 को फरियादी ने अपने नाबालिग लडके उम्र 16 वर्ष के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी, फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं दिनांक 08.09.2026 को फरियादी ने अपने नाबालिग लडके उम्र 14 वर्ष के घर से बिना बताये चले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा बालक, बालिकाओ की शीघ्र दस्तयावी हेतु कार्रवाही कर जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर० ड़ी० प्रजापति एवं SDOP करैरा श्री आनंद राय के कुशल मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान अविलम्ब कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिग बालकों की तलाश गम्भीरता से की गई एवं आज दिनांक 17/09/26 को दोनो बालकों को सुरक्षित दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, सउनि, सउनि शैलेन्द्र सिहं चौहान, प्रआर0 राजेन्द्र यादव, आर० शिवम यादव थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
