शिक्षकों ने दिल्ली कूच करने करने बनाई रणनीति TET के विरोध में दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक ।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

शिक्षकों ने दिल्ली कूच करने करने बनाई रणनीति TET के विरोध में दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक ।

कहा- मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ अध्यक्ष सतीश वर्मा।

मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष शिवपुरी सतीश वर्मा ने  शिक्षकों के लिए ली जा रही टेट परीक्षा न्याय संगत नहीं है।

शिक्षकों ने 2005 से लेकर आज तक टेट परीक्षा दी है नाम वही है शिक्षक पात्रता परीक्षा किंतु इस परीक्षा को दरकिनार करके सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर शासन द्वारा टेट यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा वही नाम वही तरीका वही कोर्स उसके उपरांत भी शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है ।

विगत कई वर्षों से लगातार विद्यालयों में सुधार हो रहा है बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता का सुधार हो रहा है हर वर्ष सरकारी स्कूलों में बच्चों का परीक्षा परिणाम प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर आ रहा है। 

इसका परिणाम पिछले रिजल्ट में भी देखा गया है बावजूद इसके सरकार अपनी है हठधर्मिता को निभाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है ।

और उन्हें डिप्रेशन का शिकार बना रही है यदि शिक्षकों को स्वतंत्र रूप से बच्चों को शिक्षा नहीं देने देगी तो शिक्षक मानसिक तनाव में बच्चों को कैसे पढ़ा पाएंगे।

हमारे शिक्षक भाई हैं वह प्रतिदिन मेहनत और लगन से अध्यापन कार्य कर रहे हैं लेकिन बावजूद इसके सरकार उनकी योग्यता को दरकिनार कर रही है ।

हमने सरकार का हमेशा ही सपोर्ट किया है और सरकार का कर्तव्य है कि वह कर्मचारियों की सुरक्षा करें लेकिन यहां पर सभी शिक्षक मानसिक तनाव में है।

30 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बाद अब उनको परीक्षा देकर ही अपनी नौकरी बचाने होगी ।

ऐसे बेतुके फरमान शिक्षक सहन नहीं  करेंगे इसके लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ अपनी पूरी ताकत से विरोध करेगी।

सभी शिक्षकों से अपील करेगी कि हम tet का बहिष्कार करेंगे।

सरकार की जवाबदेही है कि हमारी नौकरी की सुरक्षा  करे ना कि नौकरी छीने ऐसे में हम शिक्षक परीक्षा देने का विरोध करेंगे ।

इसके लिए आगामी 30 अगस्त को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे 

मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ अध्यक्ष सतीश वर्मा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने