उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के शासकीय अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए।

न्यूज  चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के शासकीय अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए। 

प्रकरण की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं.. इस मामले की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है...रिपोर्ट के आधार आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी.

अब तक इस मामले में  दो महिला चिकित्सकों डॉ सोनल अग्रवाल प्रसूति व स्त्री रोग विभाग तथा डॉ निधि पाण्डेय निश्चेतना विभाग सहित दो नर्सिंग ऑफिसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है... 

जानकारी के मुताबिक कल्पना मिश्रा, पति अमित मिश्रा, निवासी ग्राम हटवा,थाना बैकुण्ठपुर, जिला रीवा को संजय गांधी स्मारक चिकित्सालय,रीवा के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में 26 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 2:38 बजे भर्ती कराया गया था..

उपचार के दौरान रात्रि 11:55 बजे उनकी एवं उनके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई। थी..जिसके बाद परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था... 

मृत्यु से पहले कल्पना मिश्रा का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उन्होंने कुछ गलत होने का अंदेशा लगाया था.. 

सबसे बड़ा सवाल यही है कि कल्पना मिश्रा ने ऐसा क्या देखा या सुना था जिसके बाद वे इलाजरत होने के बाद भी कमरे से बाहर आकर चीखते चिल्लाते यह कह रहीं थीं कि 

मुझे बचा लो..यदि जांच टीम इस सवाल का जवाब अपने जांच के दौरान नहीं ढूंढ पाएगी तो कल्पना को न्याय मिलना बहुत मुश्किल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने