थाना भौंती पुलिस द्वारा फर्जी एकाउण्ट बना कर लोगों से अश्लील बातें कर एवं खुद को पुलिस बताकर उन्हें झूटे केस में फसाने की धमकी देकर पैसे बसूल कर वित्तीय धोखाधड़ी करने बाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर माल मशरुका जप्त किया ।*

न्यूज चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना भौंती पुलिस द्वारा फर्जी एकाउण्ट बना कर लोगों से अश्लील बातें कर एवं खुद को पुलिस बताकर उन्हें झूटे केस में फसाने की धमकी देकर पैसे बसूल कर वित्तीय धोखाधड़ी करने बाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर माल मशरुका जप्त किया ।*

समाज में सायवर के अपराधों के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिविम्व पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही वित्तीय धोखाधडी की शिकायतों में स्थानीय युवाओं द्वारा मिलकर स्वयं को पुलिस अधिकारी बता कर लोगों को फोन कॉल करके बलात्कर का आरोप लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने व गिरफ्तारी की धमकी देकर वित्तीय धोखाधड़ी कर लाभ प्राप्त किया जा रहा है जिस पर कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस द्वारा दिनांक 06.08.2026 को ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत मुखबिर सूचना पर दबिश दी गयी एक आरोपी शिवम लोधी पुत्र अमर सिंह लोधी उम्र 21 साल नि0 राधाकृष्ण मोहल्ला भौंती थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटर सायकिल, एक बलेनो कार जप्त की गयी है वापसी पर अपराध क्रमांक 241/26 धारा 319 (2), 318(2), 338, 308(6), 3(5) BNS, 66C, 66D IT ACT पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया जा रहा है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-

एक आरोपी शिवम लोधी पुत्र अमर सिंह लोधी उम्र 21 साल नि0 राधाकृष्ण मोहल्ला भौंती थाना भौंती जिला शिवपुरी

जप्त मशरुकाः-

1. पल्सर मोटर सायकिल क्रमांक MP33 NA 9987 कीमती 1,20,000 रुपये

2. बलेनो कार क्रमांक UP93BZ9432 कीमती 8,00,000 रुपये

3. तीन मोबाइल फोन कीमती 2,00,000/- रु.

कुल मशरुका की कीमत 11,20,000 /- रुपये

सराहनीय कार्यवाहीः- निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, उनि संजय कुमार भगत, प्र0आर0 669 अभयराज सिंह, प्र0आर0 439 मृत्युंजय सिंह, आर0 38 मलखान गुर्जर, आर0 578 बृजेश राणा, आर0 260 गजेन्द्र शर्मा, आर0 358 दुर्गाविजय रावत की अहम भूमिका रही ।

सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने