पोहरी एसडीएम ने ली पटवारियों की बैठक राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 




समाचार

पोहरी एसडीएम ने ली पटवारियों की बैठक राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश।

शिवपुरी, 10 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को पोहरी जनपद सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री जेपी गुप्ता ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर समस्त पटवारियों की बैठक ली। बैठक में नवागत तहसीलदार श्रीमती कल्पना शर्मा एवं नायब तहसीलदार श्रीमती सरिता भदौरिया भी उपस्थित रहीं।

नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा*

बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, भूमि आवंटन, राजस्व वसूली, लोकसेवा के लंबित प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन तथा बाढ़ से संबंधित प्रकरणों सहित विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीएम श्री जेपी गुप्ता ने सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजस्व बसूली बढ़ाने और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के निर्देश*

एसडीएम ने सभी पटवारियों को राजस्व बसूली बढ़ाने के निर्देश देते हुए पटवारी हल्का स्तर पर बसूली का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। साथ ही 7 दिवस में अतिक्रमण संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। जुलाई माह में प्राप्त सभी लंबित शिकायतों का 7 दिवस में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

अतिवर्षा और बाढ़ से होने वाले नुकसान की तत्काल दें सूचना*

अनुभाग में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एसडीएम ने सभी पटवारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिवर्षा या बाढ़ के कारण किसी भी व्यक्ति को नुकसान होने की स्थिति में तत्काल संबंधित वरिष्ठ अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने