न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
कुलदीप शर्मा बने परशुराम कल्याण बोर्ड के पोहरी तेहसील प्रभारी* पोहरी।
मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड तेहसील इकाई पोहरी की बैठक गत दिवस बड़े शांतिनिकेतन स्कूल पर आयोजित की गई,
जिसमें परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला शिवपुरी के जिला प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय की अनुशंसा पर एवं चंबल/ग्वालियर संभाग के प्रभारी डॉक्टर दिलीप समाधिया की अनुशंसा पर परशुराम कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश शासन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त के आदेश पर पोहरी तहसील के प्रभारी पंडित कुलदीप शर्मा पोहरी जिला शिवपुरी को मनोनीत किया गया है।
कुलदीप शर्मा ने अपनी मनोनित होने पर कहा कि वे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से समाज की सेवा करूंगा और सामाजिक बन्धुओं द्वारा बताई गयें कार्यों तथा आपके विश्वास पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंडित आशुतोष जैमिनी ने कहा कि शर्मा के नेतृत्व में पोहरी के सभी विप्रजनों को एक माला की तरह संगठित कर कार्य करेंगे।
कुलदीप शर्मा के तेहसील पोहरी प्रभारी बनाए जाने पर पंडित प्राचार्य कृष्ण कुमार शर्मा,मनोहर शर्मा राहुल शर्मा नितिन पुराणिक, राजेंद्र शर्मा प्रदीप दुबे जिला प्रभारी पंडित श्रीनिवास उपाध्याय, प्रान्तीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा, जिला कार्यवाहिक अध्यक्ष कुंज बिहारी पाराशर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन, आदि ने बधाई दी।

