न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
उल्लास एक अभिनव प्रयोग के तहत महिला कर्मचारियों हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
शिवपुरी, 3 अगस्त 2026/ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के समन्वय से सोमवार को एडीआर भवन जिला न्यायालय परिसर शिवपुरी में स्वास्थ्य पहल, क्षमता निर्माण सत्रों और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से महिला कर्मचारियों हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश शिवपुरी श्री अशोक कुमार शर्मा सहित जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल से चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री आलोक श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ श्री पवन कुमार चंदेल, श्री निखिल सक्सेना, असिस्टेंट, श्री नुपुर राठौर, श्री राधावल्लभ शर्मा एवं जिला न्यायालय शिवपुरी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की महिला कर्मचारीगण उपस्थित रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चात महिला कर्मचारियों का कैंसर हॉस्पीटल ग्वालियर से उपस्थित डॉ.अनीता अग्रवाल, डॉ.कोमल जादौन एवं उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की निशुल्क जांच की गई एवं सैंपल लिए गए। इस अवसर पर 45 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी द्वारा किया गया एवं आभार न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवपुरी श्री धर्मवीर सिंह राठौर के द्वारा व्यक्त किया गया।

