60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान का प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया शुभारंभ।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार



60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान का प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया शुभारंभ।

शिवपुरी, 26 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार नालसा स्कीम के ग्रासरूट स्तर पर आयोजित होने वाली 60 दिवसीय मेगा ड्राइव एवं जागरूकता अभियान का गतदिवस ग्राम हातौद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ पश्चात विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि उक्त ड्राईव के अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित 13 योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी एवं उक्त योजनाओं हेतु पात्र लोगों को चिन्हित किया जाकर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति, कमजोर और वंचित वर्गों को निशुल्क, सक्षम और सुलभ कानूनी सेवाऐं प्रदान करना है। 

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री अशोक कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्राची शर्मा उपाध्याय, न्यायिक मजिस्टेट/जिला रजिस्ट्रार सुश्री प्रीति परिहार, ग्राम पंचायत के उपसरपंच, रोजगार सहायक, पैरालीगल वालेंटियर श्री गोपाल राठौर सहित ग्राम जन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने