न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी जिले में हेलमेट पहनने वालों को राहत, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई; यातायात पुलिस ने काटे 60 चालान।
शिवपुरी सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया, जबकि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान हेलमेट पहने मिले दोपहिया वाहन चालकों को बिना चालान किए सुरक्षा संबंधी हिदायत देकर रवाना किया गया वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 वाहन चालकों के चालान काटे गए इसके साथ ही 100 से अधिक वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है हेलमेट दुर्घटना की स्थिति में सिर की गंभीर चोट से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें और परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें यातायात पुलिस का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
