सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप 1 सितम्बर को पोहरी में

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप 1 सितम्बर को पोहरी में

जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित होंगे भर्ती शिविर, शिक्षित युवाओं को मिलेगा स्थायी रोजगार का अवसर*

शिवपुरी, 30 अगस्त 2026/ भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से एस.आई.एस. (इण्डिया) लिमिटेड द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। भर्ती शिविरों का आयोजन 01 सितम्बर से 11 सितंबर 2026 तक जिले के विभिन्न जनपद पंचायत भवनों एवं रोजगार कार्यालय में किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन पोहरी, 02 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन कोलारस, 03 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन बदरवास, 07 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन करैरा, 08 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन पिछोर, 09 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन खनियाधाना, 10 सितम्बर को जनपद पंचायत भवन नरवर तथा 11 सितम्बर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में भर्ती कैंप आयोजित होंगे।  

सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों के लिए पात्रता निर्धारित*

सुरक्षा जवान पद हेतु अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या फेल, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर, कंप्यूटर कोर्स, एनसीसी, वजन 56 से 90 किलोग्राम तथा सीना 80 से 85 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है।

प्रशिक्षण के बाद विभिन्न ऐतिहासिक एवं औद्योगिक संस्थानों में मिलेगी नियुक्ति।

अभ्यर्थियों को भर्ती शिविर में 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति एवं 1 फोटो साथ लाना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को क्यूआर कोड के माध्यम से 350 रुपये का ऑनलाइन पंजीयन शुल्क जमा करना होगा। चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान करने के उपरांत 65 वर्ष की आयु तक के लिए स्थायी नौकरी दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को देश के प्रमुख ऐतिहासिक एवं औद्योगिक स्थलों जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर किला, चित्तोड़गढ़ का किला, झांसी का किला, खजुराहो मंदिर, अयोध्या राम मंदिर, बागेश्वर धाम, सांची, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, भोपाल एम्स, इंदौर, पीथमपुर, दिल्ली एवं गुड़गांव में 15,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर पदस्थ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ, पेंशन, ग्रेज्युटी, मेडिकल सुविधा, बीमा, प्रमोशन तथा दो बच्चों की पढ़ाई आईपीएस स्कूल देहरादून में कराने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.ssciindia.com पर विजिट कर सकते हैं अथवा रिक्रूटमेंट ऑफिसर के मोबाइल नंबर 6266995776 पर संपर्क कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने