शिवपुरी में SC/ST एक्ट के मामलों पर कलेक्टर का सख्त रुख, बोले—लंबित प्रकरण बर्दाश्त नहीं होंगे..

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 



शिवपुरी में SC/ST एक्ट के मामलों पर कलेक्टर का सख्त रुख, बोले—लंबित प्रकरण बर्दाश्त नहीं होंगे..

शिवपुरी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति (SC/ST) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी मामलों में समय-सीमा के भीतर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

बैठक में दिए गए अहम निर्देश

 लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए।

 जिन मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है और जिनमें गिरफ्तारी शेष है, उनकी अलग-अलग सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

 जाति प्रमाण पत्र के कारण लंबित मामलों की सूची एसडीएम को भेजकर तत्काल प्रमाण पत्र जारी कराए जाएं।

 पीड़ितों को मिलने वाली राहत राशि बिना देरी के वितरित की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक  ने भी कहा कि जिन मामलों में दोष सिद्ध हो चुका है, उनका तत्काल निपटारा किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

 कलेक्टर की सख्ती के बाद अब SC/ST एक्ट से जुड़े लंबित मामलों, गिरफ्तारी और राहत राशि वितरण की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने