तहसील में समस्या सुनने के लिए लगाई गई जनचौपाल जब क्षेत्रवाद में उलझ गई ।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

तहसील में समस्या सुनने के लिए लगाई गई जनचौपाल जब क्षेत्रवाद में उलझ गई ।


एक युवक ने विरोध दर्ज कराते हुए अपने मासूम बच्चे को विधायक की गाड़ी के गर्म बोनट पर रख दिया। 

नरवर के डा भीमराव अंबेडकर भवन में जनचौपाल चल रही थी। करैरा विधानसभा के लोगों की शिकायतें सुनी जा रही थीं। 

पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नानकपुर और बरखाड़ी गांव से आए 8-10 ग्रामीण अपनी पेयजल और बिजली की समस्या लेकर पहुंच गए।

विधायक ने उनकी एप्लीकेशन देखते ही कहा कि, आप पोहरी के हो, मेरे विधानसभा के वोटर नहीं हो, मैं आपकी सुनवाई नहीं कर सकता, 

पोहरी विधायक के पास जाओ। विधायक के इस जवाब से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि विधायक जी, हम भले ही आपके वोटर नहीं हैं, लेकिन हम मध्यप्रदेश सरकार के पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं और आप सत्ता पक्ष के विधायक हैं। इसी बात पर कुछ देर तक नोंक-झोंक और हंगामा हुआ। इसी बीच निराश लौट रहे एक ग्रामीण ने विरोध जताने के लिए अपने 3-4 साल के मासूम बच्चे को विधायक की खड़ी कार के गर्म बोनट पर लिटा दिया और बोला कि, जब सुनना ही नहीं है तो हमारे बच्चों को ही ले जाओ। इस हाईवोल्टेज ड्रामे का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हो रहा है। इस संबंध में करैरा विधायक का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई फोन लगाए गए, परंतु उन्होंने फोन अटेंड नहीं किए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने