न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
देहात थाना पुलिस सोती रही, चोर गिरोह ने पांच दुकानों के ताले चटकाए। शहर में घूमी संदिग्ध काली रंग कार, गश्त पर तैनात एक भी पुलिसकर्मी को नहीं टकराई कार ।
थानों और गश्त पाइंट के आसपास से लाखों का माल उड़ाया, पुलिस की गश्त पर बड़ा
शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें न थाने का खौफ बिल्कुल नही है।
![]() |
चोर गिरोह ने पूरे शहर में बेखौफ होकर गश्त की और एक-एक कर 5 दुकानों को निशाना बना डाला।
जिन दुकानों को टारगेट किया गया, उनमें से ज्यादातर दुकानें किसी न किसी थाने अथवा गश्त पाइंट के आसपास ही मुख्य सड़क मार्गों पर स्थित हैं।
एक रात में पांच वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी है।
जब काली कार पूरी रात्रि शिवपुरी शहर की सड़कों पर घूम-घूम कर चोरियों को अंजाम दे रही थी,
पुलिस कहां सो रही थी?
पुलिस का रात्रि गश्त का सिस्टम सिर्फ कागजों पर चल रहा है।
शिवपुरी पुलिस इस काली कार गैंग तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगालती है या फिर हमेशा की तरह अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर फाइल को ठंडे बस्ते में डाल देती है।
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी शिवपुरी स्थित आयुर्वेदिक जिला अस्पताल के पास एक कपड़े की दुकान अमन कलेक्शन को निशाना बनाया गया।
चोरों ने शटर के तालों को कटर से काटा और अंदर से 40-50 ब्रांडेड जींस पेंट पार कर दीं।
ये सबसे साहसिक वारदात है। देहात थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर काली माता मंदिर के पास स्थित जय मां काली किराना स्टोर पर चोरों ने शटर को हाथों से टेढ़ा कर अंदर प्रवेश किया।
दुकान संचालक मनोज धाकड़ के अनुसार गल्ले में रखे 1.5 से 2 लाख रुपये नकद, 8-10 किलो ड्राय फ्रूट्स, सिगरेट और गुटखा के हजारों रुपये के पैकेट चोरी कर ले गए।
थाने की नाक के नीचे इतनी बड़ी चोरी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर कालिख पोत दी है।
फतेहपुर क्षेत्र में जैन किराना स्टोर की शटर उखाड़कर चोर अंदर घुसे और ड्राय फ्रूट्स व 5 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गए।
पुलिस को रात में ही चोरी की सूचना दे दी गई। पुलिस मौके पर भी पहुंची बावजूद इसके चोर सुरक्षित भागने में सफल रहे
कोतवाली थाना क्षेत्र में हरिजन थाना के पास स्थित ओमप्रकाश सिंघल किराना स्टोर की शटर तोड़कर चोर गिराेह के सदस्यों ने 25 हजार रुपये नकद, बीड़ी, बिस्किट और सिगरेट के पैकेट चोरी कर लिए और पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं हुई।
हद तो तब हो गई जब चोरों ने कोतवाली थानांतर्गत ही यातायात थाने के सामने स्थित विष्णु गुप्ता की दुकान को भी नहीं बख्शा। यहां से 2500 रुपये नकद, 8 किलो ड्राय फ्रूट्स, 9500 रुपये की राजश्री, 3000 रुपये के स्पेशल शेर बीड़ी बंडल और गोल्ड फ्लैक सिगरेट की 10 डिब्बी चोरी कर ली गईं।
बाक्स
चोरी से पहले रैकी, आधे से ज्यादा कैमरे खराब
चोरों ने शहर के हर कोने में स्थित दुकानों को चुना, वह भी मुख्य सड़कों पर। लोगों का कहना है कि इसका मतलब गैंग ने चोरी से पहले दिन में पूरे शहर की रैकी की है। आने वाले दिनों में अगर कुछ और चोरी की वारदातें सामने आएं तो अचरज नहीं होना चाहिए। लाेगों का कहना है कि, पांच में से तीन दुकानें थानों के आसपास हैं। थाने को टारगेट करना संयोग नहीं है। शहर में नाइट विजन सीसीटीवी, डायल 112 और रात्रि गश्त के दावे हैं। फिर, एक संदिग्ध काली कार पूरी रात कैसे घूमती रही? क्या किसी भी चेक पाइंट पर उसे रोका नहीं गया? क्या शहर में लगे कैमरे सिर्फ शो-पीस हैं? अगर पुलिस से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो शहर में पुलिस द्वारा लगाए गए आधे से ज्यादा कैमरे खराब पड़े हुए हैं। उनका कोई मेंटीनेंस नहीं किया जा रहा है। पुलिस अधिकतर प्रायवेट कैमरों पर निर्भर रहती है।
बाक्स
इनका कहना है
-पुलिस गश्त कर रही थी, इस बात की संभावना है कि जिस समय चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर पहुंचे उस समय पुलिसकर्मी गश्त करते हुए किसी और जगह निकल गए हों। हम शहर के कैमरों को चैक करवा रहे हैं। गाड़ी का नंबर ट्रेस करके उसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हम आरोपितों को गिरफ्तार कर लेंगे।
टीआई देहात
विकास यादव

