न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
सभी विभाग आपसी समन्वय से गतिविधियां संचालित करें - कलेक्टर श्री वर्मा।
नशे से दूरी है जरूरी' अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश।
शिवपुरी, 24 जुलाई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान को लेकर सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस अभियान का जिले में प्रभावित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ सभी विभाग सक्रियता से अभियान में जुड़े।
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज नशे से दूरी है जरूरी अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया भी उपस्थिति रहीं। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग के साथ जिला प्रशासन के भी संबंधित विभाग इस अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, जिसमें सामाजिक न्याय विभाग, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
युवाओं को करें जागरूक
युवा पीढ़ी देश का भविष्य है इसलिए युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है जिसमें विशेष कर स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यदि जागरूक किया जाए तो वह आने वाले समय में नशे की गिरफ्त से बच सकेंगे और यदि हम इसमें सफल होते हैं तो इस अभियान की सार्थकता होगी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जन जागरूकता के लिए प्रभात फेरी, रैली जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिसमें आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी भाग लें, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक नशे से दूरी है जरूरी का संदेश पहुंचे।

