न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस पर शिवपुरी में व्यापक जन-जागरूकता अभियान आयोजित।
शिवपुरी, 30 जुलाई 2026। विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर शिवपुरी जिले में श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जस्ट राइटएस फॉर चिल्ड्रन(JRC) विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (VSWO)की संयुक्त टीम द्वारा मानव तस्करी एवं बाल तस्करी के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आमजन, विद्यार्थियों एवं यात्रियों को मानव तस्करी और बाल तस्करी के दुष्परिणामों, पहचान के तरीकों तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी मानव तस्करी अथवा बाल श्रम से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी तत्काल सूचना संबंधित विभाग एवं पुलिस को दें।
इस अवसर पर श्रम विभाग की ओर से आदरणीय श्री योगेश सिंघल जी, श्रम पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से श्री राघवेंद्र शर्मा जी, बाल संरक्षण अधिकारी, आरपीएफ रेलवे शिवपुरी, स्टेशन मास्टर श्री प्रशांत गंधर्व जी तथा विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से श्री संतोष राजपूत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संयुक्त टीम ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसकी रोकथाम केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी और जन-जागरूकता से ही संभव है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को जागरूक एवं संवेदनशील बनाकर मानव तस्करी मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।

