राजनीतिक जानकार सिंधिया की इस नियुक्ति को भाजपा का ‘मास्टरस्ट्रोक’ मान रहे हैं. दतिया सीट पर मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प और कड़ा होता जा रहा है।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

भाजपा का मास्टरस्ट्रोक!

राजनीतिक जानकार सिंधिया की इस नियुक्ति को भाजपा का ‘मास्टरस्ट्रोक’ मान रहे हैं. दतिया सीट पर मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प और कड़ा होता जा रहा है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ती ही जा रही है. 

संगठन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दतिय उपचुनाव का मुख्य चुनाव प्रभारी बना दिया है.

भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने सिंधिया पर बहुत बड़ा भरोसा जताया है.

सिंधिया दतिया में चुनाव अभियान की पूरी कमान संभालेंगे. उनकी नियुक्ति के बाद से ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. उधर, पार्टी के बुलावे पर नरोत्तम मिश्रा भोपाल में डटे हुए हैं.

सिंधिया की तगड़ी पकड़

ज्योतिरादित्य सिंधिया की ग्वालियर-चंबल अंचल में बहुत मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती है. वह न केवल एक अनुभवी नेता हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना भी जानते हैं. माना जा रहा कि उनकी सक्रियता से भाजपा का बूथ प्रबंधन और चुनाव प्रचार बहुत मजबूत होगा. संगठन के कार्यों में भी इससे तेजी आएगी.

भाजपा का मास्टरस्ट्रोक!

राजनीतिक जानकार सिंधिया की इस नियुक्ति को भाजपा का ‘मास्टरस्ट्रोक’ मान रहे हैं. दतिया सीट पर मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प और कड़ा होता जा रहा है. ऐसे समय में पार्टी ने एक अनुभवी और प्रभावशाली नेतृत्व को मैदान में उतार दिया है. भाजपा ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि वह इस सीट पर किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती.

अब सबकी निगाहें सिंधिया की चुनावी रणनीति पर टिकी हैं. चुनावी समर में उनकी सक्रियता विपक्षी दलों के लिए चुनौती बन सकती है. देखना होगा कि सिंधिया की रणनीति दतिया उपचुनाव में भाजपा को कितना फायदा दिला पाती है. चुनाव प्रचार की पूरी बागडोर अब सिंधिया के हाथों में है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने