न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा: "एक वृक्ष – एक गुरु" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण
गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को "एक वृक्ष– एक गुरु" थीम पर सांदीपनी विद्यालय, शिवपुरी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति कीर्ति गुप्ता एवं समस्त अध्यापकों ने छात्राओं के साथ मिलकर पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

