न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरीसमाचार
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए- कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा।
समस्त जनपद सीईओ और सीएमओ को समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन के भी दिए निर्देश।
शिवपुरी, 30 जुलाई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज जनपद पंचायत के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ।
नगर परिषद और नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में 7 अगस्त से शुरू होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा है कि अगस्त माह से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों तक बुनियादी सेवाएं पहुंचाना, संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और एक सक्रिय कार्य प्रणाली से आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने इस अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए समस्त सीईओ को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अनुग्रह सहायता राशि के प्रकरणों की भी चर्चा की गई और जिन जनपदों में सर्वाधिक प्रकरण लंबित है उन्हें जल्द निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में कराएं पंजीयन।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन कराया जाए। यह योजना उन मजदूरों के लिए है
जिनकी मासिक आय 15,000 रुपए या उससे कम है और जो आयकर दाता नहीं हैं। 18 से 40 वर्ष की आयु के मजदूर इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
योजना में आयु के अनुसार हर माह 55 रुपए से 200 रुपए तक जमा करने होते हैं और इतनी ही राशि सरकार भी जमा करती है।
60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थी को हर महीने 3,000 रुपए पेंशन मिलती है। इस योजना में कचरा उठाने वाले, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, धोबी, खेतिहर मजदूर, दैनिक मजदूर, निर्माण कार्य में लगे मजदूर, घरेलू कर्मचारी और कारीगर सभी शामिल हो सकते हैं।
