शिव की नगरी में आज नक्षत्र गार्डन, शिवपुरी में आगामी 5 जुलाई को शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधानसभा करेरा एवं पिछोर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

शिव की नगरी में आज नक्षत्र गार्डन, शिवपुरी में आगामी 5  जुलाई को शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधानसभा करेरा एवं पिछोर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, केंद्रीय मंत्री महाराज श्रीमंत ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी एवं अदानी ग्रुप के निदेशक श्री करण अदानी जी के प्रस्तावित आगमन तथा तेंदुआ पाली में स्वीकृत लगभग 2500 करोड़ रुपये की अदानी ग्रुप की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक माननीय प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव जी तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसके पश्चात पोलो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं राजेश्वरी रोड पर हर दुकान पर प्रभारी मंत्री जी , जिला अध्यक्ष जी व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पीले चावल वितरित कर कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया! 

Jyotiraditya M Scindia Dr Mohan Yadav BJP Madhya Pradesh 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने