न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तारतम्य मे पुलिस महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर श्री अरविंद कुमार सक्सेना जी के द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के साथ पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे पुलिस अधिकारीयों एवं पत्रकार बंधुओं के साथ अभियान के बारे मे चर्चा की गयी।
अभियान के तहत नशा मुक्त समाज बनाने के लिये थाना क्षेत्रों मे अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करने एवं मीडिया के माध्यम से अभियान को आमजन तक पहुंचाने व प्रचार प्रसार पर चर्चा की।मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' विशेष जनजागरूकता अभियान 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है।
अभियान के तारतम्य मे पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री अरविंद कुमार सक्सेना जी के द्वारा आज शिवपुरी का दौरा किया जिसमे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के साथ पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं के साथ बैठक ली गयी।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा बैठक में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अभियान “नशे से दूरी है जरुरी 2.0” तहत की गयी कार्यवाहीयों के व्हीडियो देखे, इसके बाद पुलिस पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अभियान के विभिन्न विषयों पर चर्चा की, युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण के उद्देश्य से अभियान को जन जन तक पहुंचाया जाऐ व अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाये जिससे अभियान का उद्देश्य पूर्ण हो सके।
इसी क्रम में विद्यालयों में, सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा आमजन से संवाद स्थापित करें, नशामुक्ति पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो भी प्रदर्शित करें । अभियान के साथ सेलिब्रिटीज़, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि एबी रोड का एक बड़ा हिस्सा जिले से होकर गुजरता है जिससे अवैध नशीले पदर्थों के आवागमन का खतरा और अधिक बढ़ जाता है, देखने मे आ रहा है कि नशीले पदार्थों की गतिविधियों मे संलिप्त लोग कैरियर की सायता लेते हैं और नशीले पदार्थों को अपने साथियों को डिलीवर कर देते हैं, इसकी रोकथाम के लिये स्पोट चिन्हित किये जा रहे हैं एवं चेन को तोड़ने की कार्यवाही की रही है।
