पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण, जागरूकता एवं टमाटर की पर्यावरण हितेषी खेती का दिया संदेश।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण, जागरूकता एवं टमाटर की पर्यावरण हितेषी खेती का दिया संदेश।

शिवपुरी, 5 जून 2026/ 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए को ध्यान में रखते जागरूकता कार्यक्रम सह वृक्षारोपण अभियान के लिए प्रेरणा तथा ईको-फ्रेण्डलीटमाटर उत्पादन संगोष्ठी का हायब्रिड मोड में आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी पर किया गया।

केन्द्र के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के निर्देशन में पर्यावरण और किसानों व जनसामान्य के लिए जागरूकता संगोष्ठी में डॉ. नीरज कुमार कुशवाहा वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (कृषिवानिकी) द्वारा पॉवर पांइन्ट प्रेजेन्टेशन के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए विस्तार से जानकारी दी गई।

वही केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम.के.भार्गव द्वारा टमाटर की खेती के लिए पर्यावरण हितेषी तकनीकों में टमाटर की 16 कतारों के बाद 1 गेंदा की कतार लगाने का क्रम रखते हुए खेत के चारो ओर 2 लाइन में मक्का लगाने से कीट-रोग नियंत्रण सह प्रबंधन में लाभकारी परिणाम मिलते है। जिससे टमाटर में कीट-व्याधियों के लिए नियंत्रण में 25-30 प्रतिशत तक फायदा नेमाटोड द्वारा होने वाले जड़ ग्रन्थिरोग में तथा गेंदा की जाल फसल के माध्यम से इल्लियों के निंयत्रण सह भौतिक प्रबंधन में लाभ के साथ अतिरिक्त आय की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह वैज्ञानिक (पादप प्रजनन) द्वारा बतौर अतिथि उपस्थित हुए ग्राम पंचायत पिपरसमां के पटवारी श्री गजेन्द्र सिंह गुर्जर की सहभागिता में प्रक्षेत्र पर पौधा रोपण में अमलतास, बेल एवं खैर वृक्ष के पौधों का रोपण किया गया तथा अन्य कृषकों एवं जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. सुरू

चि सोनी एवं श्री सतेन्द्र गुप्ता, कृषक श्री रामस्वरूप धाकड़ ग्राम पिपरसमां की सहभागिता प्रमुख रूप से रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने