परिवहन आयुक्त ने जिला परिवहन कार्यालय शिवपुरी का किया निरीक्षण।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

परिवहन आयुक्त ने जिला परिवहन कार्यालय शिवपुरी का किया निरीक्षण।

राजस्व वसूली, प्रवर्तन कार्यवाही एवं यात्री सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

शिवपुरी, 04 जून 2026/ परिवहन विभाग की सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से परिवहन आयुक्त श्री उमेश जोगा ने जिला परिवहन कार्यालय शिवपुरी का निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली, प्रवर्तन कार्यवाहियों, यात्री सुरक्षा एवं विभागीय व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह ने उन्हें जिले की जानकारी दी।

परिवहन आयुक्त श्री उमेश जोगा ने फिटनेस शाखा, ड्राइविंग लाइसेंस शाखा एवं पंजीयन शाखा का निरीक्षण कर कार्यालय में संधारित वार्षिक अभिलेखों तथा अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड का परीक्षण किया। इस दौरान सेवाओं की गुणवत्ता, अभिलेखों के संधारण एवं आवेदकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि वाहन जांच के समय फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन खिड़की एवं द्वार, वैध बीमा, परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की अनिवार्य रूप से जांच सुनिश्चित की जाए, जिससे यात्रियों की सुरक्षा एवं सड़क परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

राजस्व लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रवर्तन गतिविधियों की समीक्षा।

निरीक्षण के दौरान राजस्व लक्ष्य एवं कर वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिवपुरी एवं श्योपुर जिलों में प्रवर्तन गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त प्रवर्तन अमले की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन भी दिया गया।

जनहितैषी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

परिवहन आयुक्त शी उमेश जोगा ने कार्यालयीन कर्मचारियों को आवेदकों एवं आमजन के साथ विनम्र, शालीन एवं सकारात्मक व्यवहार रखने, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा पारदर्शी एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एटीएस सेंटर (वाहन परीक्षण केंद्र) का भी अवलोकन किया गया। वहां उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने