सहकारिता जागरूकता एवं संकल्प सप्ताह का शुभारंभ‘सहकारिता से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ थीम पर सहकारिता को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

न्यूज् चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

सहकारिता जागरूकता एवं संकल्प सप्ताह का शुभारंभ‘सहकारिता से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ थीम पर सहकारिता को सशक्त बनाने का लिया संकल्प।

शिवपुरी, 29 जून 2026/ जिले में सहकारिता जागरूकता एवं संकल्प सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को जिला सहकारी संघ मर्यादित, शिवपुरी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक एवं जिला सहकारी संघ के प्रबंधक श्री संजय दुबे ने सहकारी ध्व



जारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सहकारी गीत के सामूहिक गायन के साथ किया।

कार्यक्रम की थीम ‘‘सहकारिता से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री संजय दुबे ने कहा कि सहकारी आंदोलन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की आर्थिक उन्नति का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सभी की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्री अनिल श्रीवास्तव ने सहकारी संस्था विहीन ग्राम पंचायतों में नई सहकारी संस्थाओं के गठन की आवश्यकता पर बल देते हुए ग्रामीण कृषकों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के विस्तार से ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में श्री अशोक श्रीवास्तव (प्रबंधक, विपणन संस्था शिवपुरी), श्री गोकुल गोयल, श्री संजय अरोरा, श्री देवेन्द्र भार्गव, श्री मोहन शाक्य एवं श्री दीपक कुशवाह सहित जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार मर्यादित, शिवपुरी के पदाधिकारी एवं सहकारिता से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला सहकारी संघ के प्रबंधक श्री संजय दुबे ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने